logo

बर्ड फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का अजीबोगरीब बयान, जब बर्ड फ्लू आया, मैंने खूब मुर्गा खाया 

bird_flu_banna_gupta.jpg

द फॉलोअप डेस्क

होली से पहले रांची में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों राजधानी के करम टोली ओल्ड जेल मोड़ के पास एक निजी कुक्कुट पालन के यहां अचानक से मुर्गियों के मरने की खबर मिली। जिसके बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गई। वहीं इस मामले में जब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से पूछा गया तो उऩ्होंने कुछ ऐसा कहा कि जिसे सुन सब हैरान रह गए। बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोगों से नहीं घबराने की जरूरत नहीं है। अखबारों में बर्ड फ्लू की खबरें आ रही हैं, पशुपालन मंत्री और विभाग सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डरने की बात नहीं है। जब जब बर्ड फ्लू आता है, वे तो खूब मुर्गा खाते हैं। लोगों को चाहिए कि वे मुर्गा को आग में और अधिक आंच पर पकाएं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


जमकर हो रही आलोचना
पशुपालन विभाग में सैंपल की जांच करवाई थी। इसके बाद से ही बर्ड फ्लू को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों को आश्वासित करने की कोशिश की कि चिकन खाने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान को गैर जिम्मेदाराना बयान बताया जा रहा है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

बोकारो में हुई थी बर्ड फ्लू की पुष्टि
बता दें कि पिछले दिनों बोकारो के सरकारी पॉल्ट्री फॉर्म हाउस में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हुई थी। इनकी मौत भी बर्ड फ्लू के कारण ही हुई थी। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद वहां से मुर्गियों और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दिया गया था। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जो मुर्गियां बची थी उन्हें भी मार दिया गया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT